[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटी के जन्म पर अंबिका नगर में धूमधाम से कुआं पूजन, परिवार ने पेश की सम्मान की मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटी के जन्म पर अंबिका नगर में धूमधाम से कुआं पूजन, परिवार ने पेश की सम्मान की मिसाल

नवजात को मिला ‘दिव्यांशी’ नाम, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

चिड़ावा : चिड़ावा के टंकी के पास स्थित अंबिका नगर में बेटी के जन्म की खुशी में पारंपरिक कुआं पूजन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। यह आयोजन बेटियों के प्रति बदलती सामाजिक सोच और सम्मान का प्रतीक बना।

पंकज सैनी ने बताया कि उनके छोटे भाई शुभम सैनी के घर एक स्वस्थ पुत्री का जन्म हुआ है। इस शुभ अवसर पर परिवार ने रीति-रिवाजों के अनुसार कुआं पूजन संपन्न किया और पारंपरिक रस्में निभाई गईं। नवजात बच्ची का नाम दिव्यांशी रखा गया है, जबकि उसकी माता का नाम निकिता है।

मोहल्ले ने दी शुभकामनाएं

कुआं पूजन कार्यक्रम में परिवारजन, पड़ोसी और मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने नवजात बच्ची के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और सफल जीवन की कामनाएं कीं। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।

‘बेटियां घर की लक्ष्मी हैं’

दादी राजबाला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बेटी का जन्म पूरे परिवार के लिए सौभाग्य लेकर आया है। आज के समय में बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं और हमें उनका पूरा सम्मान करना चाहिए।”

बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ का संदेश

कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया, ताकि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को और मजबूती मिले। यह आयोजन चिड़ावा क्षेत्र में बेटी के जन्म पर बेटों के समान उत्सव मनाने की बढ़ती परंपरा का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया। परिवार ने इस खुशी को पूरे मोहल्ले के साथ साझा कर सामाजिक एकता और समानता का भी संदेश दिया।

Related Articles