सुजानगढ़ में फायरकर्मियों ने नेशनल गेम्स में जीते मेडल:गोल्ड और कांस्य पदक हासिल किया, नगर परिषद में हुआ स्वागत
सुजानगढ़ में फायरकर्मियों ने नेशनल गेम्स में जीते मेडल:गोल्ड और कांस्य पदक हासिल किया, नगर परिषद में हुआ स्वागत
सुजानगढ़ : 27 से 31 जनवरी तक उदयपुर में आयोजित आल इंडिया फायर नेशनल गेम्स 2026 में सुजानगढ़ नगर परिषद के दो फायरकर्मियों ने दो गोल्ड मेडल एवं एक कांस्य पदक जीता है। मिक्स डबल्स बैडमिंटन में सुजानगढ़ के फायरमैन प्रमोद बिश्नोई व देविका ने कांस्य पदक जीता। वहीं देविका चौधरी फायरमैन ने शॉट पुट इवेंट व 100 मीटर रनिंग इवेंट वर्ग में दो गोल्ड मेडल जीते।
नेशनल गेम्स में राजस्थान को दो गोल्ड मिले
बता दें कि इन खिलाड़ियों के प्रयासों से नेशनल गेम्स में अभी तक राजस्थान को दो ही गोल्ड मिले हैं। सुजानगढ़ नगर परिषद के सुनील विश्नोई, सुरेश कुमार मेघवाल ने भी नेशनल गेम्स में भाग लिया।
नगर परिषद में किया स्वागत समारोह
कर्मचारियों की इस उपलब्धि पर मंगलवार को नगर परिषद में स्वागत समारोह रखा गया। जिसमें कार्यवाहक आयुक्त चारवी, एईएन विक्रम जोरवाल, यूडीसी लोकेश जांगिड़ सहित कर्मचारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान लेखाधिकारी ओमप्रकाश खीचड़, एआरआई तिलोकचंद, यूडीसी धनराज सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033599


