[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर टांटिया बालिका स्कूल में 31 छात्राएं सम्मानित:स्कूल का वार्षिक उत्सव में प्रतिभावान छात्राओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर टांटिया बालिका स्कूल में 31 छात्राएं सम्मानित:स्कूल का वार्षिक उत्सव में प्रतिभावान छात्राओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

सरदारशहर टांटिया बालिका स्कूल में 31 छात्राएं सम्मानित:स्कूल का वार्षिक उत्सव में प्रतिभावान छात्राओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

सरदारशहर : सरदारशहर के राजकीय गिरधारी लाल शिवनारायण टांटिया बालिका स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की 31 छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार रिणवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान की।

कार्यक्रम में भाजपा सरदारशहर अध्यक्ष मुकेश भामा, पार्षद राकेश टाक, दीपक बैद और मोहन सिंह सहित कई अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे। इन अतिथियों ने भी छात्राओं को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। विद्यालय के प्रिंसिपल विजय पारीक और वाइस प्रिंसिपल राजकुमार सैनी ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, हालिया विकास कार्यों और परीक्षा परिणामों की जानकारी दी।

Related Articles