रतनगढ़ में सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो, लोग परेशान:अधूरे काम से वाल्मीकि बस्ती में सड़कों पर फैली गंदगी
रतनगढ़ में सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो, लोग परेशान:अधूरे काम से वाल्मीकि बस्ती में सड़कों पर फैली गंदगी
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ शहर में सीवरेज परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है। यहां अधूरे सीवरेज कार्य के कारण वाल्मीकि बस्ती में चैंबर ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। पिछले 10 दिनों से यह समस्या स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
दरअसल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवभगवान कम्मा के घर के सामने पिछले 3 महीनों से एक बड़ा चैंबर बनाया जा रहा है। इसका काम पूरा न होने के कारण पीछे के सभी कनेक्शन रुके हुए हैं। हालांकि, आरयूआईडीपी के तहत काम कर रही एजेंसी एलएंडटी के अधिकारियों ने मुख्य लाइन को दुरुस्त किए बिना ही कई मोहल्लों के घरों के कनेक्शन सीवरेज लाइन से जोड़ दिए हैं।
इसी वजह से वाल्मीकि बस्ती में बना अंतिम मैनहोल गंदगी से भर जाता है और गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे पूरे मोहल्ले में गंदगी और बदबू फैल रही है। एलएंडटी कंपनी दिन में तीन से चार बार भरे हुए हॉल को खाली करवाती है, लेकिन इस दौरान फैलने वाली बदबू से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन नए कनेक्शन जुड़ने से यह समस्या और भी गंभीर होती जा रही है।
कंपनी पर तय समय में काम पूरा करने का दबाव है, जिसके चलते वह आगे की लाइन को दुरुस्त किए बिना ही पीछे के कनेक्शन करवा रही है। यह स्थिति लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है।
इस समस्या के संबंध में कार्यकारी एजेंसी एलएंडटी के अधिकारी सौभित ने बताया कि पूर्व पालिकाध्यक्ष के घर के सामने बन रहे मैन चैंबर का कार्य बुधवार तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस लाइन को शुरू कर दिया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र के छह-सात हजार बकाया कनेक्शन सुचारू रूप से काम करना शुरू कर देंगे। वहीं, वार्ड 36 और वार्ड 33 में भी कई कनेक्शन अभी बकाया हैं। इन वार्डों की कई गलियों की लाइनें शुरू कर दी गई हैं, लेकिन उनके चैंबरों से भी गंदे पानी का रिसाव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033360

