[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में NH-52 पर नशा तस्कर गिरफ्तार:10 किलो डोडा पोस्त बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

सादुलपुर में NH-52 पर नशा तस्कर गिरफ्तार:10 किलो डोडा पोस्त बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सादुलपुर में NH-52 पर नशा तस्कर गिरफ्तार:10 किलो डोडा पोस्त बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

राजगढ़ : राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार रात हाईवे-52 पर गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को 10 किलो 320 ग्राम डोडा पोस्त छिलका के साथ गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी के निर्देशन में विनोद कुमार आरपीएस के नेतृत्व में पुलिस टीम हाईवे-52 पर किसान होटल बस स्टैंड, मूंदी ताल के पास नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस वाहन को देखकर घबरा गया और हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लेकर तेजी से आगे बढ़ने लगा। संदिग्ध हरकत देख पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की।

आरोपी की पहचान और तलाशी की कार्रवाई

पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान हिम्मताराम पुत्र जुझाराम (30 वर्ष), निवासी पायलाकलां, थाना सिनधरी, जिला बालोतरा के रूप में बताई। संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के कट्टे में डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दी गई कानूनी जानकारी

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत आरोपी को उसके कानूनी अधिकारों की पूरी जानकारी दी। आरोपी की सहमति के बाद तलाशी प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान डोकवा निवासी मंजीत सिंह और रमेश को स्वतंत्र गवाह के रूप में शामिल किया गया।

बरामद डोडा पोस्त छिलका को इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौला गया, जिसमें कुल वजन 10 किलो 320 ग्राम पाया गया। आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने या परिवहन करने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने डोडा पोस्त को जब्त कर सील कर दिया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया। नियमानुसार, डोडा पोस्त के नमूने और कंट्रोल सैंपल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

फिलहाल पुलिस आरोपी हिम्मताराम से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डोडा पोस्त कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किस स्थान पर की जानी थी। पुलिस को इस मामले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क के खुलासे की भी उम्मीद है।

Related Articles