[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NH-311 निर्माण में देरी का मुद्दा संसद में उठा: सांसद ओला बोले– जर्जर सड़क से बढ़ रहे हादसे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

NH-311 निर्माण में देरी का मुद्दा संसद में उठा: सांसद ओला बोले– जर्जर सड़क से बढ़ रहे हादसे

सिंघाना–टीटनवाड़ मार्ग शुरू नहीं होने से आमजन व आपात सेवाएं हो रहीं प्रभावित

झुंझुनूं : झुंझुनूं से सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने सोमवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 311 (NH-311) के सिंघाना–टीटनवाड़ मार्ग के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। सांसद ने कहा कि स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

सांसद ओला ने बताया कि झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सिंघाना–खरकड़ा–जसरापुर–नानूवाली बावड़ी–केड़–टीटनवाड़ (उदयपुरवाटी) मार्ग एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी यातायात रहता है, इसके बावजूद लंबे समय से निर्माण कार्य अटका हुआ है।

आमजन से लेकर एम्बुलेंस तक परेशान

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने से आमजन, किसान, विद्यार्थी, व्यापारी वर्ग के साथ-साथ एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे क्षेत्र की जन-सुरक्षा पर सीधा असर पड़ रहा है।

सरकार से शीघ्र निर्देश जारी करने की मांग

सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने सरकार से मांग की कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए NH-311 के इस स्वीकृत मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश जारी किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Related Articles