खेतड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज, 11 स्थानों से निकलेंगी भव्य कलश यात्राएं
11 फरवरी को पोलो ग्राउंड में होगा आयोजन, बस्ती–वार बैठकों और घर-घर संपर्क अभियान शुरू
खेतड़ी : खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में 11 फरवरी को प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सम्मेलन को भव्य रूप देने के लिए कस्बेभर में बस्तीवार बैठकें, घर-घर संपर्क और नुक्कड़ सभाओं का दौर लगातार जारी है।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विश्वनाथ अग्रवाल, चैनसिंह शेखावत, गजानंद कुमावत, संजय सुरोलिया, अशोक कुमार, राजेंद्र, नवीन और प्रीतम कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता बस्ती अनुसार बड़ी बैठकें कर आयोजन को मूर्त रूप देने में जुटे हैं।
महिलाएं संभाल रहीं कलश यात्रा की कमान
वहीं महिलाओं द्वारा भी सम्मेलन की तैयारियों में अहम भूमिका निभाई जा रही है। ज्योति भारद्वाज, सुधा सुरोलिया, मंजू शर्मा, शशि सैनी, सुमित्रा कुमावत, रेनू यादव और आशा जांगिड़ के नेतृत्व में महिलाएं वार्ड-वार्ड घर-घर संपर्क कर रही हैं और कस्बे के 11 अलग-अलग स्थानों से निकलने वाली भव्य कलश यात्राओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विवेकानंद बस्ती में हुई बड़ी बैठक
इसी क्रम में मंगलवार को विवेकानंद बस्ती अंतर्गत वार्ड संख्या 23 से 25 के कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक शहीद अजीत सिंह सोड़ा स्मारक प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में प्रताप सिंह शेखावत, नगेंद्र सोढ़ा, हिम्मत सिंह, गजवीर सिंह इंदा, करतार शर्मा, मोहर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
शोभायात्रा व कलश यात्रा में बड़ी भागीदारी का संकल्प
बैठक में पुरुषों द्वारा भव्य शोभायात्रा और महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर बड़ी संख्या में सम्मेलन में शामिल होने का संकल्प लिया गया। आयोजकों का कहना है कि विराट हिंदू सम्मेलन को ऐतिहासिक और जनसहभागिता से भरपूर बनाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033604


