मानवाधिकार सहयोग संघ ADCA की झुंझुनू में विस्तार की तैयारी
मानवाधिकार सहयोग संघ ADCA की झुंझुनू में विस्तार की तैयारी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : मानवाधिकार सहयोग संघ (ADCA) द्वारा झुंझुनू जिले में संगठन के विस्तार की योजना बनाई जा रही है। इसी क्रम में संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश शर्मा ने चिड़ावा–सूरजगढ़ क्षेत्र में टीम के सदस्यों से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान स्थानीय सदस्यों ने अपनी समस्याओं और सुझावों से उन्हें अवगत कराया।
प्रदेश संगठन मंत्री हरीश शर्मा ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही झुंझुनू जिले में बड़े स्तर पर संगठन का गठन किया जाएगा और ADCA को सशक्त रूप से विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य मानवाधिकारों की रक्षा को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना और पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहयोग करना है।
हर घर में ADCA सदस्य बनाने का लक्ष्य
हरीश शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में झुंझुनू जिले के प्रत्येक घर तक मानवाधिकार सहयोग संघ ADCA की पहुंच सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में राष्ट्रीय महासचिव राकेश तंवर, प्रदेश महासचिव प्रीतम शर्मा, प्रदेश सचिव संजय सैनी तथा झुंझुनू जिला अध्यक्ष संतु सिंह का सक्रिय सहयोग रहेगा।
जिले को आगे ले जाने का संकल्प
उन्होंने कहा कि संगठन की पूरी टीम झुंझुनू जिले के विकास और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता, पीड़ितों को कानूनी सहायता और सामाजिक न्याय दिलाना ADCA की प्राथमिकता रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033919


