[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरएसएम स्कूल ने धूमधाम से मनाया 51वां स्थापना दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आरएसएम स्कूल ने धूमधाम से मनाया 51वां स्थापना दिवस

आरएसएम स्कूल ने धूमधाम से मनाया 51वां स्थापना दिवस

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्थानीय मोदी रोड स्थित राजस्थानी शिशु मंदिर (आरएसएम स्कूल) का 51वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने सफल 50 वर्ष पूर्ण कर 51वें वर्ष में प्रवेश किया।

विद्यालय निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें कुर्सी दौड़, गुब्बारा फोड़, बैलेंस बुक, फ्रॉग रेस, फुटबॉल, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़, कबड्डी, जलेबी दौड़ सहित अनेक प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष डॉ. उमेद सिंह, सचिव सज्जन कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने केक काटकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जयप्रकाश शर्मा, प्रियंका शर्मा, प्रीति शर्मा, जसवीर कुमार, गोविन्द सोनी, पंकज शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, दीक्षिका, शालु सैनी, प्राची शर्मा, सुशील सोनी, रामवतार, अंजु सैनी, विकास, राहुल, राजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रुति शर्मा ने किया।

Related Articles