ग्राम स्तर पर 8 फरवरी तक मनाए जाएंगे ‘अधिकार संरक्षण संकल्प दिवस’
ग्राम स्तर पर 8 फरवरी तक मनाए जाएंगे ‘अधिकार संरक्षण संकल्प दिवस’
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रचार-प्रसार के तहत जिले में 26 जनवरी से 8 मार्च तक जनसंवाद एवं सूचना-शिक्षा-संचार (आईईसी) गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके अंतर्गत ग्रामीण रोजगार गारंटी, पारदर्शी मजदूरी भुगतान और विकेन्द्रीकृत पंचायत नियोजन को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर ‘अधिकार संरक्षण संकल्प दिवस’ 8 फरवरी तक मनाया जाएगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चन्द्र यादव ने बताया कि श्रमिकों को समय पर काम, पूरा भुगतान और पारदर्शिता के प्रति जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर बैनर-पोस्टर प्रदर्शित कर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इससे श्रमिकों में यह विश्वास मजबूत होगा कि कानून के माध्यम से उनके रोजगार अधिकार सुरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि वीबी-जी-राम-जी अधिनियम के प्रावधानों और लाभों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए साप्ताहिक कैलेंडर जारी कर जिले के विकास अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। इस अभियान के तहत ग्राम सभाओं और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से कानून के प्रावधानों का व्यापक प्रचार किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2033989


