[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में अपनी जमीन के लिए दबंगों से भिड़ी सास-बहू:एक ट्रैक्टर के आगे खड़ी हुई, दूसरी पति को बचाने पत्थर ले आई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में अपनी जमीन के लिए दबंगों से भिड़ी सास-बहू:एक ट्रैक्टर के आगे खड़ी हुई, दूसरी पति को बचाने पत्थर ले आई

झुंझुनूं में अपनी जमीन के लिए दबंगों से भिड़ी सास-बहू:एक ट्रैक्टर के आगे खड़ी हुई, दूसरी पति को बचाने पत्थर ले आई

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं में सास-बहू ने मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करने आए बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए। सास ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गई तो बहू ने पति से मारपीट कर रहे दबंगों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। आखिर में बदमाशों को वहां से भागना पड़ा। इस घटना का पूरा वीडियो पास ही मैं मौजूद किसी युवक ने बना लिया। रविवार दोपहर को हुई इस घटना का वीडियो सोमवार दोपहर सामने आया है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। मामला गुढ़ागौड़जी थाना इलाके का है।

गुढ़ागौड़जी थाना SHO सुरेश रोलन ने बताया- जमीनी विवाद को लेकर जगदीश प्रसाद और गोपीचंद के बीच विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, इसमें जगदीश प्रसाद की पत्नी मुन्नी देवी, बहू शाकंभरी और बेटे से मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। वहीं गोपीचंद पक्ष की ओर से जगदीश प्रसाद और अन्य पर मामला दर्ज करवाया गया है।

FIR में इनके नाम

जगदीश प्रसाद ने दिलीप खेदड़, सतपाल मावलिया (पूर्व जिला परिषद सदस्य), गोपीचंद के बेटे दीपक और अशोक के नाम दिए हैं। इन पर मारपीट, अवैध घुसपैठ और जानलेवा हमले के प्रयास जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

दावा: 25 साल पहले ली थी जमीन

रिपोर्ट में जगदीश प्रसाद ने बताया- 25 साल पहले गोपीचंद से यह जमीन खरीदी थी। गोपीचंद ने यही जमीन दोबारा रसूखदारों को बेच दी। इसका मामला 2019 से कोर्ट में लंबित है। आरोप है कि 4 महीने पहले भी इन दबंगों ने जगदीश प्रसाद का मकान जेसीबी से ढहा दिया था। इसके साथ ही बिजली के कनेक्शन भी काट दिए थे।

वीडियो 3 मिनट का है- इसमें नजर आ रहा है कि जमीन को लेकर 3 युवक जगदीश के बेटे को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जगदीश की की पत्नी मुन्नी देवी और बहु शाकम्भरी इन बदमाशों से भिड़ जाती हैं। पत्थर फेंकती हैं तो एक बदमाश मुन्नी देवी पर हमला कर देता है। लेकिन, दोनों खेत में डटी रहीं। इसके बाद बदमाश वहां से भागते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर, मुन्नी देवी की है। इसमें नजर आ रहा है कि वह ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गई थी।
तस्वीर, मुन्नी देवी की है। इसमें नजर आ रहा है कि वह ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गई थी।
तस्वीर में नजर आ रहा है कि जगदीश प्रसाद के परिवार के साथ बदमाश हाथापाई कर रहे हैं। इसी दौरान मुन्नी देवी दौड़ कर आई और पत्थर फेंके।
तस्वीर में नजर आ रहा है कि जगदीश प्रसाद के परिवार के साथ बदमाश हाथापाई कर रहे हैं। इसी दौरान मुन्नी देवी दौड़ कर आई और पत्थर फेंके।
बदमाशों ने महिलाओं से भी मारपीट की थी।
बदमाशों ने महिलाओं से भी मारपीट की थी।
वीडियो किसी ने अपनी छत से शूट किया है। इसके बाद यह वीडियो सामने आया।
वीडियो किसी ने अपनी छत से शूट किया है। इसके बाद यह वीडियो सामने आया।

Related Articles