[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिघाना में मरीजों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर:250 लोगों को मिला लाभ, फ्री दवाईयां बांटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिघाना में मरीजों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर:250 लोगों को मिला लाभ, फ्री दवाईयां बांटी

सिघाना में मरीजों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर:250 लोगों को मिला लाभ, फ्री दवाईयां बांटी

सिंघाना : सिंघाना नगरपालिका क्षेत्र में सोमवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। बुहाना रोड पर आयोजित इस शिविर में 250 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना था।

डॉक्टरों ने निशुल्क परामर्श दिया

इस शिविर में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने न्यूरोसर्जरी, हड्डी एवं जोड़ रोग, हृदय रोग, सामान्य चिकित्सा, कान-नाक-गला (ईएनटी) और बाल रोग से संबंधित निःशुल्क परामर्श प्रदान किया।

250 से अधिक मरीजों को मिली दवाईयां

250 से अधिक मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाइयाँ, विभिन्न प्रमुख जाँचें और हड्डियों की जाँच (बीएमडी) की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को नियमित स्वास्थ्य जाँच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक किया।

डॉ. सुभाष सैनी ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करना है। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते, जिससे गंभीर बीमारियाँ होने पर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ये रहे मौजूद

डॉ. सैनी ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित योग करने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉ. सुभाष सैनी, डीपी सैनी, रणजीत, विकास, अनिल, हेमंत, राजवीर, संतोष सैनी और नरेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना की और शिविर को लेकर विशेष उत्साह दिखाया।

Related Articles