जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन घायल
पुलिस जांच में जुटी, दोनों पक्षों से रिपोर्ट लेकर होगी कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र के भवानीपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घायलों में झाबर मल, सुल्तान, महेंद्र, श्रवणी देवी और सरिता शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
रींगस थाना के सब इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट प्राप्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033802


