[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

30 वर्ष बाद पुलिस थाने से रिहा होकर मंदिर पहुंचे भगवान राम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

30 वर्ष बाद पुलिस थाने से रिहा होकर मंदिर पहुंचे भगवान राम

4 फरवरी से श्रीजानकी बल्लभजी मंदिर में पुनः प्राण प्रतिष्ठा, 4 दिवसीय महामहोत्सव

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगर के प्राचीन एवं विक्रम संवत 1861 में संस्थापित श्रीजानकी बल्लभजी मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की पुनः प्राण प्रतिष्ठा का भव्य महामहोत्सव 4 फरवरी से चार दिवसीय धार्मिक आयोजनों के साथ आयोजित किया जाएगा।

मंदिर के पीठाधीश्वर महंत श्री मधुसूदनाचार्यजी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्मणगढ़ नगर स्थापना से भी पूर्व स्थापित इस प्राचीन मंदिर में भगवान श्रीराम की अष्टधातु से निर्मित मूर्ति की पुनः प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर की स्थापना विक्रम संवत 1861 में की गई थी।

महंत मधुसूदनाचार्यजी ने बताया कि वर्ष 1995 में मंदिर परिसर में चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें भगवान श्रीराम की मूर्ति को चोर चोरी कर ले गए थे। बाद में यह मूर्ति जयपुर पुलिस द्वारा बरामद की गई और करीब 30 वर्षों तक पुलिस थाने में सुरक्षित रही। अब कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भगवान श्रीराम की मूर्ति पुलिस थाने से रिहा होकर पुनः अपने मंदिर पहुंची है।

भगवान श्रीराम की मूर्ति की पुनः प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 4 फरवरी से चार दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विविध धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अर्चन एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर नगर में विशेष उत्साह का माहौल है।

महंत मधुसूदनाचार्यजी ने बताया कि इस भव्य आयोजन की सभी तैयारियां नगरवासियों के सहयोग से की जा रही हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles