गणेश्वर में चोरी का प्रयास, ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ा
महिलाओं की सूझबूझ से 20 लाख के गहने बचाए, पुलिस ने चोरों को लिया हिरासत में
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के सदर थाना अंतर्गत गणेश्वर गांव के कुमावतों के मोहल्ले में देर रात एक मकान में चोरी का प्रयास किया गया। चोर चोरी की नीयत से इंद्र कुमावत के घर में घुसे और अलमारी में रखे गहनों को पोटली में बांधकर फरार होने ही वाले थे, तभी परिवार के सदस्य घर लौट आए।
जानकारी के अनुसार घर की महिलाएं पास ही आयोजित शादी समारोह से खाना खाकर लौट रही थीं। घर में प्रवेश करते ही उन्होंने अंदर दो युवकों को सामान समेटते हुए देखा। चोरों ने भागने का प्रयास किया, तभी घर के 16 वर्षीय मोहित ने एक चोर का पैर पकड़ लिया, जबकि उसकी दादी ने दूसरे चोर का हाथ पकड़ लिया। इस दौरान चोरों ने महिलाओं पर हमला कर दिया और मोहित के साथ भी मारपीट की।
घटना के दौरान घर की महिला किरण देवी ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। शादी समारोह में शामिल लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से एक चोर को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया गया, जबकि दूसरे को भी काबू में कर लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों चोरों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि यदि महिलाएं समय पर घर नहीं पहुंचतीं तो करीब 20 लाख रुपये के गहनों की चोरी हो सकती थी, जो उनकी सतर्कता से बच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096564


