पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का लक्ष्मणगढ़ में स्वागत:बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ओढाई दुपट्टा और चुनरी, संगठन को मजबूत करने का किया आह्लान
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का लक्ष्मणगढ़ में स्वागत:बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ओढाई दुपट्टा और चुनरी, संगठन को मजबूत करने का किया आह्लान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे सिंधिया का सोमवार को जयपुर से बीकानेर जाते समय लक्ष्मणगढ़ में स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर भाजपा कार्यालय के पास दुपट्टा और चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीकानेर प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया, जिसमें लक्ष्मणगढ़ भी शामिल था। जिला मंत्री डॉ. अर्चना पुरोहित के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने चुनरी ओढ़ाकर राजे का स्वागत किया।
संगठन को मजबूत करने का आह्लान
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है, जिससे आमजन में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट ललित पुरोहित, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033908


