[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में भारतीय वायुसेना आसमान में दिखाएगी करतब:20 फरवरी को एयर शो होने वाले एयर शो में मिलेगी फ्री एंट्री, 9 एयरक्राफ्ट करेंगे शौर्य का प्रदर्शन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में भारतीय वायुसेना आसमान में दिखाएगी करतब:20 फरवरी को एयर शो होने वाले एयर शो में मिलेगी फ्री एंट्री, 9 एयरक्राफ्ट करेंगे शौर्य का प्रदर्शन

सीकर में भारतीय वायुसेना आसमान में दिखाएगी करतब:20 फरवरी को एयर शो होने वाले एयर शो में मिलेगी फ्री एंट्री, 9 एयरक्राफ्ट करेंगे शौर्य का प्रदर्शन

सीकर : सीकर के आसमान में पहली बार भारतीय वायुसेना के शौर्य का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। 20 फरवरी को सूर्य किरण एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम जिला खेल स्टेडियम के ऊपर हवा में रोमांचक करतब दिखाते हुए एयरफोर्स की ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेगी।

इस ऐतिहासिक एयर शो को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और वायुसेना की टीम ने आयोजन स्थल को लेकर निरीक्षण भी कर लिया है, जिससे शहर में उत्साह का माहौल है। एयर शो के लिए जिला स्टेडियम में फ्री एंट्री होगी।

एयर शो में 9 एयरक्राफ्ट होंगे शामिल

अतिरिक्त जिला कलेक्टर(सिटी) भावना शर्मा ने बताया कि एयर शो में 9 एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (SKAT) के 9 हॉक Mk-132 जेट विमान आसमान में भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस, उच्च तकनीकी कौशल और सटीकता का प्रदर्शन करेंगे। ये पायलट हवा में 150-600 किमी/घंटा की गति से तिरंगे झंडे, हवा में गोता लगाना, लूप, रोल, बैरल रोल और फॉर्मेशन फ्लाइंग जैसे रोमांचक हवाई करतब (Aerobatics) दिखाएंगे।

एयर शो के दौरान सूर्य-किरण की टीम।(फाइल फोटो)
एयर शो के दौरान सूर्य-किरण की टीम।(फाइल फोटो)

जिला खेल स्टेडियम में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

एयर शो की चर्चा होते ही जिलेवासियों में उत्सुकता है। सीकर जिला खेल स्टेडियम में एयर शो को लेकर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। ये सभी एयरक्राफ्ट जयपुर से उड़ान भरके सीकर में एयर शो करेंगे और समापन के बाद जयपुर ही लौट जाएंगे। एयर शो को 2 दिवसीय करने पर भी विचार किया जा रहा है। ऐसे में एयर शो 19 फरवरी और 20 फरवरी को संभव है।

सूर्यकिरण टीम के एयरक्राफ्ट्स।(फाइल फोटो)
सूर्यकिरण टीम के एयरक्राफ्ट्स।(फाइल फोटो)

1996 में बनी थी सूर्य किरण एरोबेटिक टीम

सूर्य किरण भारतीय वायु सेना की एरोबेटिक प्रदर्शन टीम है। सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (SKAT) का गठन 1996 में किया गया था। यह भारतीय वायु सेना की नंबर 52 स्क्वॉड्रन का एक हिस्सा है। यह टीम कर्नाटक के बीदर एयर फोर्स स्टेशन पर स्थित है। इसने कई प्रदर्शन किए हैं। सूर्य किरण टीम ने पहला सार्वजनिक प्रदर्शन 15 सितंबर 1996 को कोयंबटूर में वायुसेना प्रशासनिक कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में किया था।

Related Articles