[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में कांग्रेस का मनरेगा बचाने के लिए धरना:एडीएम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन, केंद्र पर लगाए आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में कांग्रेस का मनरेगा बचाने के लिए धरना:एडीएम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन, केंद्र पर लगाए आरोप

नीमकाथाना में कांग्रेस का मनरेगा बचाने के लिए धरना:एडीएम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन, केंद्र पर लगाए आरोप

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन में नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा राजस्थान युवा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सीताराम लांबा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा कमजोर हुई

विधायक सुरेश मोदी ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों के कारण मनरेगा योजना कमजोर हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों, किसानों और युवाओं के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का नया कानून गरीब मजदूरों के हित में नहीं है और यह योजना को समाप्त करने का प्रयास है। घसिया ने मांग की कि केंद्र सरकार इस कानून को वापस ले। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक जारी रहेगा।

Related Articles