मांगों को लेकर पंचायत शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने बजट में सकारात्मक निर्णय का दिया आश्वासन
बुहाना : राजस्थान पंचायत शिक्षक संघ के बैनर तले बुहाना ब्लॉक के पंचायत शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के लांबी सहड़ आगमन के अवसर पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
यूनियन जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि विगत 19 वर्षों से संविदा पर कार्यरत लगभग 24 हजार पंचायत शिक्षकों को राजस्थान संविदा सेवा नियम 2022 के अंतर्गत आईएएस पैटर्न में छूट प्रदान कर शिक्षक पद पर नियमित किया जाए। पंचायत शिक्षकों ने लंबे समय से लंबित इस मांग पर शीघ्र निर्णय की मांग रखी।
इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पंचायत शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी बजट में इस विषय पर सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
इस अवसर पर विरेंद्र कलाखरी, राकेश सोनी, कैलाश शर्मा, जितेंद्र सांतोर, महिमा यादव, पूनम भिर्र, कर्ण सिंह कुहाड़वास, सत्यवीर तुंदवाल, प्रवीण खांदवा, शेर सिंह भालोठ, विक्रम सोहली, राधेश्याम यादव बडबर सहित बड़ी संख्या में पंचायत शिक्षक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019297


