[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष केके गुप्ता फिर से बने राजस्थान के स्वच्छता एम्बेसेडर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डूंगरपुरबीकानेरराजस्थानराज्य

डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष केके गुप्ता फिर से बने राजस्थान के स्वच्छता एम्बेसेडर

डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष केके गुप्ता फिर से बने राजस्थान के स्वच्छता एम्बेसेडर

डूंगरपुर : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य समन्वयक और डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष केके गुप्ता को राज्य सरकार ने एक बार फिर से राजस्थान का स्वच्छता एम्बेसेडर नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर स्वायत्त शासन विभाग द्वारा विभाग के आयुक्त एवं शासन सचिव रवि जैन के हस्ताक्षर से उक्त संदर्भ में आदेश जारी किया गया है। केके गुप्ता पूर्व में भी दो बार राज्य सरकार के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए स्वच्छता अभियान को अपने जीवन का मुख्य लक्ष्य बनाया है और पूरे जुनून के साथ अपनी सारी ताकत इसमें झोंक इस अभियान को सफल बनाने में दिन रात जुटे हुए है। गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसदीय क्षेत्र गुजरात की राजधानी गांधीनगर से सटी ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया है। जिसकी वजह से इन ग्राम पंचायतों को देश भर में अव्वल रहने का सम्मान मिला है। गुप्ता की सेवाओं को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा भी लिया है।

केके गुप्ता को विशेष रूप से डूंगरपुर मॉडल के लिए जाना जाता है। उनके मार्गदर्शन में डूंगरपुर जिले ने स्वच्छता सर्वेक्षणों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और डूंगरपुर को राज्य का पहला खुले में शौच मुक्त शहर बनाया। केके गुप्ता को विशेष रूप से डूंगरपुर मॉडल के लिए जाना जाता है। उनके मार्गदर्शन में डूंगरपुर जिले ने स्वच्छता सर्वेक्षणों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और प्रदेश ही नहीं, देश और विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें माननीय न्यायालयों ने न्याय मित्र मनोनीत कर राजस्थान के शेखावाटी और मेवाड़ अंचल की स्थानीय निकायों में भी स्वच्छता आंदोलन की बागडोर सौंपी है। राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर का नगर विकास प्रन्यास भी उनकी विशेषज्ञ सेवाओं,अनुभवों और सुझावों को क्रियान्वित कर रहा है तथा माननीय उच्च न्यायालय को भी इससे अवगत कराया है। यही कारण है कि सरकार ने उनके अनुभव और कार्यकुशलता पर फिर से भरोसा जताया है। राज्य सरकार द्वारा सौंपे गए नवीन दायित्व के तहत केके गुप्ता राज्य के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता को सशक्त करेंगे।

स्वायत्त शासन सचिव द्वारा जारी आदेश में सभी जिला कलेक्टरों को जिला स्तर और राज्य के सभी निकायों में स्थानीय निकायों के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर केके गुप्ता की अध्यक्षता में बैठकें आयोजित कर स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने तथा उनके द्वारा बताए गए पालना रिपोर्ट को सात दिन में स्वागत शासन विभाग को प्रेषित करेंगे। इन बैठकों में स्थानीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्षों और पार्षदों को भी आमंत्रित करने के साथ ही डूंगरपुर मॉडल के कार्यों का प्रजेंटेशन करने के निर्देश दिए गए है। गुप्ता को राज्य के सभी सर्किट हाउसों में राजकीय अ-1 श्रेणी में ठहरने की सुविधा भी दी जाएगी। केके गुप्ता ने राजस्थान के स्वच्छता एम्बेसेडर जिम्मेदारी फिर से मिलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट करते कहा कि स्वच्छ राजस्थान का सपना तभी साकार होगा। जब हर नागरिक इसे अपना अभियान माने। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सम्मान और विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। गुप्ता ने कहा कि वे प्रदेश के हर जिले में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और नवाचार को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे।

Related Articles