[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौड़ ब्राह्मण महासभा की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन एवं विस्तार किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गौड़ ब्राह्मण महासभा की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन एवं विस्तार किया गया

एक कार्यकारी अध्यक्ष, तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छः उपाध्यक्ष, नौ जिला मंत्री बनाए गए

झुंझुनूं : हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर गुरुवार को गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा देरवाला ने अपनी जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन और विस्तार करतें हुए प्रदीप शर्मा अलसीसर को पुनः कार्यकारी अध्यक्ष, शिवचरण पुरोहित पुनः जिला महामंत्री एवं वशिष्ठ शर्मा संगठन महामंत्री, सुरेन्द्र शर्मा प्रिंसिपल जिला मंत्री (मीडिया प्रभारी) एवं नीरज शर्मा कोषाध्यक्ष बनाए गए। जिला महामंत्री शिवचरण पुरोहित ने बताया कि गत वर्ष पवन कुमार शर्मा देरवाला को सर्व सम्मति से प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार हरितवाल द्वारा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर कार्यकारिणी का जिला स्तर पर विस्तार करने के निर्देश दिए गए थे।

उसी समय से जिलाध्यक्ष देरवाला, महामंत्री शिवचरण पुरोहित एवं उनकी टीम ने संपूर्ण जिले की तहसीलों में जाकर एवं बैठकों का आयोजन कर सर्व सम्मति से तहसील अध्यक्षों की नियुक्तियों की प्रक्रिया प्रारंभ की और बड़ी खुशी की बात है कि जिले की 15 तहसीलों में तहसील अध्यक्षों की नियुक्तियों का कार्य पूर्ण किया गया। अब कार्यकारिणी का जिला स्तर पर विस्तार कर जिले के सुदूर तक के विप्र बंधु को जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर विस्तार किया गया है।

जिला कार्यकारिणी में समस्त जिले को प्रतिनिधत्व प्रदान करते हुए संरक्षक मंडल, सलाहकार एवं मार्ग दर्शक मंडल एक कार्यकारी अध्यक्ष, दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन महामंत्री, नौ जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष, ऑडिटर, विधि मंत्री, कार्यालय मंत्री, प्रचार मंत्री तथा 61 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त पहली बार शिक्षा, चिकित्सा, विधि एवं न्याय तथा ज्योतिषाचार्य चार प्रकोष्ठों का गठन किया गया है जिसमें उक्त विषयों से संबंधित जिले के प्रमुख विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा अलसीसर एवं संगठन महामंत्री वशिष्ठ कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन और ज्यादा मजबूत होगा।

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन पुजारी तथा मंत्री सुरेन्द्र शर्मा प्रिंसिपल ने कहा कि पहली बार चार प्रकोष्ठों का गठन करने से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, समाज में शिक्षा का प्रसार करने और समाज के निर्धन एवं असहाय लोगों को चिकित्सा और न्याय संबंधी सहायता शीघ्र उपलब्ध हो सकेगी। जिला अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा देरवाला ने कहा कि शीघ्र ही झुंझुनूं में सभी स्वजनों के आर्थिक सहयोग से गौड़ ब्राह्मण महासभा के भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

Related Articles