निराधनूं में रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंडक, रोजेदार खुश तो किसान चिंतित
निराधनूं में रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंडक, रोजेदार खुश तो किसान चिंतित
निराधनूं : कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो लगभग पांच से दस मिनट तक जारी रही। बारिश के चलते तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में फिर से ठंडक महसूस होने लगी। बीते दो दिनों से रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। ठंड से बचाव के लिए कई लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। इस बदले हुए मौसम से जहां रोजेदारों को राहत मिली है और वे खुश नजर आ रहे हैं, वहीं बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को फसलों के खराब होने का डर सता रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2069635


