पूर्व जिला प्रमुख वंदना आर्य ने किया राजसखी मेले का अवलोकन, महिलाओं को प्रदान किए टैबलेट
पूर्व जिला प्रमुख वंदना आर्य ने किया राजसखी मेले का अवलोकन, महिलाओं को प्रदान किए टैबलेट
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व राजीविका के संयुक्त तत्वावधान में चूरू चौपाटी में आयोजित सात दिवसीय राजसखी मेला महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण उद्यमिता की सशक्त मिसाल बनकर उभर रहा है। गुरुवार को पूर्व जिला प्रमुख वंदना आर्य ने राजसखी मेले का अवलोकन किया और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को लखपति दीदी योजनांतर्गत 10 टैबलेट वितरित किए। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तभी जिले का समग्र विकास संभव हो सकेगा। राजीविका डीपीएम भागचंद खारिया ने बताया कि मेले में 102 समूह, फ़ूड स्टॉल्स, ओडीओपी स्टॉल्स लगाई गई हैं। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं के लिए विशेष लकी ड्रॉ भी आयोजित किया जा रहा है। लकी ड्रा के तहत किसी भी स्टॉल से 1000 रुपये की खरीदारी पर कूपन दिया जाएगा और 23 मार्च को आयोजित ड्रॉ में विजेताओं को एलईडी टीवी, फ्रिज एवं इलेक्ट्रिक गैस चूल्हा जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को चम्मच दौड़, गुबारा फुलाना, बिंदी प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और विजेता महिलाओं को पारितोषित प्रदान किए गए। डीटीई रमेश शर्मा ने आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2069635


