[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बंद ट्रॉमा सेंटर को जल्द शुरू करने का दिया निर्देश:प्रभारी सचिव बोले- मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट सुविधाएं मरीजों के लिए मददगार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बंद ट्रॉमा सेंटर को जल्द शुरू करने का दिया निर्देश:प्रभारी सचिव बोले- मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट सुविधाएं मरीजों के लिए मददगार

बंद ट्रॉमा सेंटर को जल्द शुरू करने का दिया निर्देश:प्रभारी सचिव बोले- मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट सुविधाएं मरीजों के लिए मददगार

झुंझुनूं : झुंझुनूं के प्रभारी सचिव नवीन जैन रविवार को बीडीके हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा सेंटर की लंबी बंद स्थिति पर चर्चा की और कहा कि जल्द इसे क्रियाशील किया जाएगा। उन्होंने हॉस्पिटल की मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की। उनके साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर और हॉस्पिटल पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू मौजूद रहे।

प्रभारी सचिव ने हॉस्पिटल व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नवीन जैन ने हॉस्पिटल में सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और स्टाफ की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर और पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू से हॉस्पिटल के संसाधनों और सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली।

ट्रॉमा सेंटर जल्द होगा चालू

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने ट्रॉमा सेंटर की लंबी बंद स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है और इस पर जिला कलेक्टर से विस्तृत चर्चा की जाएगी। तकनीकी और संसाधनों की कोई भी कमी दूर कर ट्रॉमा सेंटर को जल्द से जल्द चालू किया जाएगा।

मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट की मिली तारीफ

हॉस्पिटल के विभिन्न वार्डों का जायजा लेने के बाद नवीन जैन ने मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं बेहतरीन स्तर की हैं और मरीजों के लिए सुविधाएं काफी मददगार साबित हो रही हैं। प्रभारी सचिव ने स्टाफ को इसी सेवा भाव से काम जारी रखने के निर्देश दिए।

Related Articles