[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में नीलगाय से टकराकर टेंपो पलटा:एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर घायल, राहगीरों ने पहुंचाया हॉस्पिटल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

झुंझुनूं में नीलगाय से टकराकर टेंपो पलटा:एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर घायल, राहगीरों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

झुंझुनूं में नीलगाय से टकराकर टेंपो पलटा:एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर घायल, राहगीरों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

सूरजगढ़ : झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके में रविवार को जाखोद रोड पर राजवीरपुरा के पास टेंपो तेज रफ्तार के कारण बेकाबू होकर पलट गया। सामने अचानक नीलगाय आने से वाहन बेकाबू हो गया। टेंपो में सवार ब्यावर मूल के पति पत्नी और बेटे को चोटें आईं। राहगीरों की मदद से सभी को तुरंत सूरजगढ़ के राजकीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

हादसे में घायल युवक।
हादसे में घायल युवक।

टेंपो में सवार थे पति पत्नी और बेटा

हादसे में सुआलाल 38 साल पुत्र भीलनाथ, उनकी पत्नी लक्ष्मी 33 साल और बेटा विक्रम 15 साल घायल हो गए। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। परिवार कानबेलिया समाज से है और मूल रूप से ब्यावर का निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार यह परिवार वर्तमान में चिड़ावा में रह रहा था। रविवार को टेंपो से यात्रा के दौरान यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

राहगीरों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और वहां से गुजर रहे वाहन चालक रुके। निजी वाहनों की मदद से घायलों को सूरजगढ़ के राजकीय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles