सीएसआईआर-सीरी खेल महाकुंभ संपन्न:क्रिकेट में यूपीएससी, वॉलीबॉल में सीएसआईआर ने जीते खिताब
सीएसआईआर-सीरी खेल महाकुंभ संपन्न:क्रिकेट में यूपीएससी, वॉलीबॉल में सीएसआईआर ने जीते खिताब
पिलानी : पिलानी स्थित सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीरी) में 27 जनवरी से चल रहे खेल महाकुंभ का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस दौरान यूपीएससी ने क्रिकेट और सीएसआईआर ने वॉलीबॉल का खिताब जीता।
आत्माराम मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में सीएसआईआर की टीम ने मेजबान सीरी को पांच सेट तक चले मुकाबले में हराया। वहीं, नायुडम्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपीएससी ने भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की टीम को पराजित कर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया।

विजेता और उपविजेता को दी ट्रॉफी
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव (प्रशासन) महेंद्र कुमार गुप्ता रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई दी। सीएसआईआर-सीरी के निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया ने स्वागत एवं अध्यक्षीय संबोधन दिया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के पर्यवेक्षक सदस्य भी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार गुप्ता और निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में यूपीएससी के अजय कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार भी मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार यूपीएससी के यशवीर गजराज को दिया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के नवीन तेहलान सर्वश्रेष्ठ फील्डर रहे।
इनको मिले पुरस्कार
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सीरी के विजय बुडानिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। सीएसआईआर टीम के राजीव को सर्वश्रेष्ठ बूस्टर और सीएसआईआर टीम के पृदवी को सर्वश्रेष्ठ स्मैशर का पुरस्कार मिला।
पांच दिवसीय इस टूर्नामेंट में सीएसआईआर-सीरी और सीएसआईआर के अलावा यूपीएससी, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एनआईए और एनआईसी की टीमों ने भाग लिया। आयोजन सचिव डॉ. नीरज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन वरिष्ठ हिंदी अधिकारी रमेश बौरा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019307


