16 साल की नाबालिग से रिश्तेदार ने किया रेप:मिलने के बहाने बुलाया, फिर नशीला पदार्थ पिलाया; अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
16 साल की नाबालिग से रिश्तेदार ने किया रेप:मिलने के बहाने बुलाया, फिर नशीला पदार्थ पिलाया; अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
सीकर : सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग लड़की का रिश्तेदार है। जिसने नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग लड़की के साथ कई बार रेप किया। आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
16 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- उनकी बेटी पढ़ाई के सिलसिले में सीकर में रहती है। एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात उनके दूर के रिश्तेदार के साथ हुई थी। मुलाकात होने के बाद उस रिश्तेदार ने इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की को रिक्वेस्ट भेजी।
उस रिश्तेदार ने बाद में इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की के साथ बातचीत करना शुरू कर दिया। वह नाबालिग लड़की से मिलने के लिए सीकर आ गया। यहां पर आने के बाद आरोपी जब नाबालिग के पास गया तो उसने नाबालिग को किसी चीज में मिलाकर नशीला पदार्थ दे दिया।
ऐसे में नाबालिग लड़की को होश नहीं रहा। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। रेप करने के दौरान आरोपी ने नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर भी आरोपी ने कई बार नाबालिग से रेप किया।
आरोपी लगातार नाबालिग लड़की को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर मिलने के लिए दबाव बना रहा है। डर के मारे पहले तो नाबालिग ने यह बात घरवालों को नहीं बताई। लेकिन अब परेशान होकर उसने परिवार को बात बताई तो पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019307


