लक्ष्मणगढ़ पुलिस का सत्यापन अभियान:जोहड़ों, बीड़-बणी क्षेत्रों में डेरों की जांच की
लक्ष्मणगढ़ पुलिस का सत्यापन अभियान:जोहड़ों, बीड़-बणी क्षेत्रों में डेरों की जांच की
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में पुलिस ने आज एक विशेष सत्यापन और चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, पुलिस की अलग-अलग टीमों ने थाना क्षेत्र के जोहड़ों, बीड़-बणी वाले इलाकों में बाहर से आकर डेरों और झुग्गियों में रह रहे घुमंतू समुदायों, जैसे बावरी, कंजर, बंजारा और साटिया, के ठिकानों की अचानक जांच की।
पुलिस टीमों ने डेरों में रह रहे लोगों की पहचान का सत्यापन किया और उनके वाहनों के दस्तावेजों की जांच की। इसके अतिरिक्त, डेरों की तलाशी ली गई और वहां आने-जाने वाले बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में चोरी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ की गई।
पूरे जिले में चलाया अभियान
थानाधिकारी राजाराम लेघा ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बगड़ी, छिछांस, अलखपुरा, लक्ष्मणगढ़ बीहड़ और भूमा सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश देकर डेरों व झुग्गियों की सघन चेकिंग की।
उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान आज पूरे जिले में चलाया गया है। इसी क्रम में, लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह गांवों के आसपास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों और डेरों में रह रहे लोगों की जानकारी जुटाई गई। इस दौरान उनके पहचान पत्र, वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में भी आवश्यक जानकारी एकत्र की गई। पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019307


