[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के नंद प्लाजा की तीसरी मंजिल में लगी आग:आधे घंटे में पाया काबू, दुकानों को बंद कर चले गए दुकानदार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के नंद प्लाजा की तीसरी मंजिल में लगी आग:आधे घंटे में पाया काबू, दुकानों को बंद कर चले गए दुकानदार

सादुलपुर के नंद प्लाजा की तीसरी मंजिल में लगी आग:आधे घंटे में पाया काबू, दुकानों को बंद कर चले गए दुकानदार

सादुलपुर : सादुलपुर शहर के बस स्टैंड के पास स्थित नंद प्लाजा की तीसरी मंजिल पर रविवार दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और घना धुआं आसमान में फैल गया। दहशत में आए कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, तीसरी मंजिल पर आग की लपटें तेजी से फैलती जा रही थीं।

नंद प्लाजा की तीसरी मंजिल में आग लगी।
नंद प्लाजा की तीसरी मंजिल में आग लगी।

लोगों ने पेट्रोल पंप और बैंक से अग्निश्मन यंत्र मंगवाए

इसी दौरान, सुरेश फौजी पहाड़सर और देवेंद्र पूनिया ने तीसरी मंजिल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अशोक, विनोद बेरासरिया और नीटू मतानी सहित अन्य लोगों ने साहस दिखाते हुए पास के पेट्रोल पंप और पीएनबी बैंक से अग्निशमन यंत्र मंगवाए। कुछ लोगों ने जोखिम उठाकर ऊपरी मंजिल तक पहुंचकर आग पर काबू पाने में मदद की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

Related Articles