नोबल समूह में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह
समाजसेवी कुलदीप सेन हुए सम्मानित
बुहाना : नोबल समूह प्रबंधन की ओर से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय एवं भावनात्मक माहौल में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं दिव्यांग भाई कुलदीप सेन उर्फ प्रधान (निवासी रायपुर) रहे। इस अवसर पर नोबल समूह प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि का माला पहनाकर व साफा बंधवाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कुलदीप सेन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उन्होंने अनेक सामाजिक आंदोलनों का नेतृत्व “अकेला चलो” की नीति पर करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वक्ताओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण कच्चे मार्गों को पक्का करवाने में कुलदीप सेन की अहम भूमिका रही, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिली है।

विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। इस अवसर पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के अंत में नोबल समूह प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय निदेशक संदीप नेहरा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए आगे बढ़ने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2018850


