लाम्बी सहड़ में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बाल वाटिका का किया उद्घाटन, पंचायत के विकास कार्यों की सराहना
लाम्बी सहड़ में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बाल वाटिका का किया उद्घाटन, पंचायत के विकास कार्यों की सराहना
बुहाना : बुहाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत लाम्बी अहीर स्थित शहीद सुरेश राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्बी सहड़ में शनिवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आदित्री फाउंडेशन द्वारा निर्मित इंग्लिश मीडियम प्ले स्कूल (बाल वाटिका) का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि बाल वाटिका की दीवारों पर उकेरे गए चित्र बच्चों के मनोभावों को अभिव्यक्त करते हैं और खेल-खेल में सीखने की पद्धति को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास बच्चों में रचनात्मकता और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं। मंत्री ने पंचायत स्तर पर करवाए गए विकास कार्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि पंचायत में बर्तन भंडार, श्मशान घाट सहित कई उपयोगी निर्माण कार्य करवाए गए हैं, जो ग्रामीण विकास की दिशा में सकारात्मक पहल है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंचायतों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए प्रत्येक पंचायत को बजट उपलब्ध कराया गया है, जिससे गांवों की साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं में निरंतर सुधार होगा। शिक्षा मंत्री ने ग्राम की वर्तमान प्रशासक (सरपंच) नीरू यादव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय नेतृत्व के सक्रिय सहयोग से ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।
इस दौरान झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बु, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, मुकेश दाधीच, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हारी, दशरथ सिंह शेखावत, पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, पूर्व चेयरमैन पुष्पा सेवा राम गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2018919


