[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी बिसाऊ में उल्लास और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ भव्य विंटर कार्निवल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी बिसाऊ में उल्लास और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ भव्य विंटर कार्निवल

लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी बिसाऊ में उल्लास और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ भव्य विंटर कार्निवल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी, बिसाऊ परिसर में आज उल्लास, उमंग और रंगारंग गतिविधियों से भरपूर विंटर कार्निवल का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ चूरू विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शरद कुमार व्यास द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा बच्चों में रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं।

विंटर कार्निवल के दौरान विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे स्टॉल्स से सजा नजर आया। विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न फूड स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र रहे, जहाँ स्वादिष्ट व्यंजनों ने आगंतुकों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही बच्चों द्वारा संचालित गेम स्टॉल्स में अभिभावकों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और उद्यमशीलता के गुण स्पष्ट रूप से देखने को मिले। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंत में आयोजित किया गया लक्की ड्रा रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। विजेताओं की घोषणा होते ही पूरे परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।

अभिभावकों ने इस आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों, अभिभावकों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक व मनोरंजक आयोजनों के निरंतर आयोजन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन आरजे इमरान ने प्रभावशाली एवं आकर्षक अंदाज़ में किया।

Related Articles