एसबीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन
खेल मैदान में दिखा उत्साह, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : रेलवे स्टेशन रोड स्थित एसबीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को विद्यालय खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देना तथा शिक्षा के साथ खेलकूद के महत्व को उजागर करना रहा।
प्रतियोगिता में रस्साकसी, पैदल चाल, दौड़ सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित हुईं। 14 वर्ष आयु वर्ग में नासिर खान प्रथम, मनीष द्वितीय व राहुल तृतीय रहे। 14 वर्ष बालिका वर्ग में आयशा प्रथम, नेहा द्वितीय व पिंकी तृतीय स्थान पर रहीं। 19 वर्ष बालिका वर्ग में रिचा आर्य प्रथम, आरजू द्वितीय व सुहाना तृतीय रहीं। 10 वर्ष पैदल चाल में तकी प्रथम, हुमेरा द्वितीय व साद तृतीय रहे। रस्साकसी में बालिकाओं में ज्ञानोदय स्कूल व बालकों में एसबीएस स्कूल ने बाजी मारी। 600 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम रहे।
कार्यक्रम में जाफर खां कैप्टन, सूबेदार मकसूद खां, सुरेंद्र कैप्टन, डॉ. पवन सैनी, हाजी अब्बास, हाजी दाऊद खां सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय स्टाफ द्वारा माला व शॉल ओढ़ाकर किया गया।
संस्था प्रधान इकराम खां ने कहा कि एसबीएस विद्यालय दीनी व दुनियावी तालीम के साथ-साथ खेलकूद क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मुबारिक चोपदार ने किया, जबकि अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2018917


