ज्योति बाल विद्यापीठ में वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
ज्योति बाल विद्यापीठ में वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : ज्योति बाल विद्यापीठ माध्यमिक विद्यालय, मोहल्ला खटीकन नवलगढ़ में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर प्रसाद चावला ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी कैलाश चोटिया, मुरली मनोहर चौपदार, राकेश दायमा, मनोज गुर्जर, ओमप्रकाश सांखला, समता सैनिक दल राजस्थान के अध्यक्ष ओमप्रकाश बौद्ध उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, राजस्थानी कविता, हिंदी व अंग्रेजी भाषण, नृत्य सहित अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि मुरली मनोहर चौपदार ने अपने संबोधन में कहा कि ज्योति बाल विद्यापीठ अपने श्रेष्ठ परीक्षा परिणामों और सतत मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है तथा शिक्षा के क्षेत्र में समाज को नई दिशा दे रहा है।
वहीं समाजसेवी कैलाश चोटिया ने कहा कि विद्यालय परिवार सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहा है और यहां के विद्यार्थी संस्कारयुक्त शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। समारोह के दौरान मंचस्थ अतिथियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं अपनी-अपनी कक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक संचालन विद्यालय की छात्राओं द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। अंत में संस्था निदेशक नरोत्तम चौहान ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुमेर कुमावत, सहीराम चौधरी, राहुल चौहान, प्रिया चौहान, पायल सैन, उज्ज्वला चौहान, दीनदयाल चावला सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019047


