[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ सीमा पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व मंत्री मदन दिलावर का भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ सीमा पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व मंत्री मदन दिलावर का भव्य स्वागत

नवलगढ़ सीमा पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व मंत्री मदन दिलावर का भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ :  शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं शिक्षा मंत्री व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के झुंझुनूं प्रवास के दौरान नवलगढ़ सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुल्हरी के नेतृत्व में हुए इस अभिनंदन कार्यक्रम में साफा व दुपट्टा पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया गया। जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा एवं वीरपाल सिंह शेखावत द्वारा नगर सेठ बाबा रामदेव जी महाराज का चित्र भेंट किया गया।

कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आगामी बजट को लेकर बूथ स्तर तक प्रभावी प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया तथा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयास और कार्यकर्ता की सक्रियता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, रणवीर सिंह गुढ़ा, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विशम्बर पूनिया, नवलगढ़ पालिका अध्यक्ष राजकुमार सैनी, मुकुंदगढ़ पालिका अध्यक्ष मनीष चौधरी, डूंडलोद पालिका अध्यक्ष हरफूल सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और जोश साफ नजर आया।

Related Articles