कांग्रेस ने महात्मा गांधी को शहादत दिवस पर नमन किया:मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर सरदारशहर में शांतिपूर्ण धरना दिया
कांग्रेस ने महात्मा गांधी को शहादत दिवस पर नमन किया:मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर सरदारशहर में शांतिपूर्ण धरना दिया
सरदारशहर : सरदारशहर देहात एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शहादत दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्थानीय गांधी विद्या मंदिर राममंच स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, मनरेगा बचाओ अभियान के तहत एक शांतिपूर्ण धरना भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता उमरदीन सैयद ने महात्मा गांधी के देश की आजादी में अतुलनीय योगदान और उनके विचारों व आदर्शों से भारत की वैश्विक पहचान स्थापित करने पर जोर दिया।
शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र राजवी ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर (SiR) में भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन से रोजगार का अधिकार छीना जा रहा है। राजवी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क से लेकर सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।
धरना और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगराध्यक्ष महावीर माली, देहात अध्यक्ष दुर्गाराम पारीक, नूर मोहम्मद खोखर, राजेश पारीक, फारुख व्यापारी, मनफूल खान फौजी, मदन सिंह निर्वाण, ओमप्रकाश मेघवाल, मोनू सिंह भाटी, रामलाल सारण, ओमप्रकाश नाई, जितेंद्र स्वामी, वासुदेव शर्मा, मोतीलाल जाखड़, जगदीश स्वामी, शांतिलाल नाहटा, विमल जम्मड, विजयपाल सारण, विशाल जाखड़, जेपी सारण, इब्राहिम खान और हरिकिशन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2017231


