डीजीपी राजीव शर्मा ने खाटूश्यामजी में किए दर्शन, फाल्गुनी लक्खी मेले की सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
डीजीपी राजीव शर्मा ने खाटूश्यामजी में किए दर्शन, फाल्गुनी लक्खी मेले की सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर जिले के खाटूश्यामजी में आयोजित होने वाले वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव शर्मा शुक्रवार देर शाम खाटूश्यामजी पहुंचे। डीजीपी ने मेले की व्यापक तैयारियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीजीपी शर्मा ने यातायात मार्गों, 52 बीघा पार्किंग स्थल, तोरणद्वार, चारण मेला मैदान, लखदातार मेला ग्राउंड, दर्शन मार्ग तथा मंदिर परिसर का गहन जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 21 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस वार्षिक लक्खी मेले में 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना और श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डीजीपी ने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं और मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के उपरांत डीजीपी राजीव शर्मा ने बाबा श्याम के दर्शन कर मेले के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन की कामना की। इस अवसर पर श्याम मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर श्याम प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कानून व्यवस्था एडीजी वी.के. सिंह, स्टाफ ऑफिसर डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप, जयपुर रेंज आईजी एचजीआर सुहास, एसपी प्रवीण नायक नूनावत, एएसपी दीपक गर्ग, एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह, डीवाईएसपी राव आनंद कुमार, थानाधिकारी पवन चौबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2065629


