ब्राह्मण समाज विकास समिति ने सीएचसी सिंघाना में किया कंबल वितरण
ब्राह्मण समाज विकास समिति ने सीएचसी सिंघाना में किया कंबल वितरण
सिंघाना : बढ़ते शीत प्रकोप को देखते हुए ब्राह्मण समाज विकास समिति सिंघाना–बुहाना की ओर से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंघाना में मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल के सभी बेडों हेतु उच्च गुणवत्ता के कंबलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखरानंद महाराज (लक्ष्मी मठ आश्रम, बुहाना) रहे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट नरेश भारद्वाज, सचिव डॉ. सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शास्त्री, समिति के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक नंदकिशोर शर्मा धुलवा, रविदत्त वशिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष विजय पांडे, सुरेश शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, संतोष कौशिक, कृष्णा शर्मा (बुहाना), बबलेश शर्मा, पार्षद हेमंत शर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष लकी शर्मा, अजय शर्मा, अनुज शर्मा सहित समिति के अनेक सदस्य व गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
अस्पताल प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सैनी ने इस जनसेवा कार्य के लिए ब्राह्मण समाज विकास समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंबल वितरण से शीतकाल में मरीजों को राहत मिलेगी। समिति सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2016860


