नीमकाथाना में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन:प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल और जिलाध्यक्ष घसिया ने किया शुभारंभ
नीमकाथाना में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन:प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल और जिलाध्यक्ष घसिया ने किया शुभारंभ
नीमकाथाना : नीमकाथाना में जिला कांग्रेस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और जयपुर संभाग प्रभारी रमेश खंडेलवाल तथा जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया, कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष नूरदीन कुरैशी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम कुंवार यादव और जिला एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुरु दयाल वर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान, पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में एकजुट होकर लड़ने और नीमकाथाना में कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने राजनीतिक द्वेषता के कारण नीमकाथाना जिले को हटाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार आने पर जिले को फिर से यह सौगात दी जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश मगोतिया, सत्यनारायण अग्रवाल, मदन लाल आढ़तिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार यादव (बल्ली), अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नूरदीन कुरैशी, विक्रांत भारद्वाज, गुरदयाल, बंटेश सैनी, प्रवीण जाखड़ और राजपाल डोई सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2013706


