सादुलपुर के खिलाड़ियों ने 12 गोल्ड समेत 14 मेडल जीते:जम्मू में हुई थी बागतूर मार्शल आर्ट चैंपियनशिप, देश के 11 राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए थे
सादुलपुर के खिलाड़ियों ने 12 गोल्ड समेत 14 मेडल जीते:जम्मू में हुई थी बागतूर मार्शल आर्ट चैंपियनशिप, देश के 11 राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए थे
सादुलपुर : जम्मू में आयोजित बाग़तूर मार्शल आर्ट 6th नेशनल चैंपियनशिप में सादुलपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक जीतकर राजस्थान को देशभर में दूसरा स्थान दिलाया।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। राजस्थान की ओर से सादुलपुर स्थित लक्ष्य मार्शल आर्ट एकेडमी, राजगढ़ के कुल 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
रौनक, अनुष्का समेत 12 स्वर्ण पदक विजेता
प्रतियोगिता में रौनक मिल, नदिया बानो, प्रीति और अनुष्का ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर एकेडमी और क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं रूपा भार्गव ने रजत पदक और संध्या पचार ने कांस्य पदक जीतकर मेडल टेबल में जगह बनाई।

कोच विनोद कुमार नामदेव की भूमिका सराहनीय
खिलाड़ियों की इस बड़ी सफलता के पीछे कोच विनोद कुमार नामदेव का मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और अनुशासन अहम रहा। उनकी कोचिंग की सभी स्तरों पर सराहना की जा रही है। लक्ष्य मार्शल आर्ट एकेडमी की ओर से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी गई।
दिव्यांग संघ के मनोज पूनिया, राजकुमार फागेड़िया, बिरसिंह मील और राजकुमार मील मिस्त्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2009493


