फतेहपुर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित:नारी सशक्तिकरण और राष्ट्र विकास पर हुई चर्चा
फतेहपुर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित:नारी सशक्तिकरण और राष्ट्र विकास पर हुई चर्चा
फतेहपुर : फतेहपुर के चूरू रोड स्थित सेठ जयदेव चण्डी प्रसाद जालान उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में रविवार को ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या नरपत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशीला शर्मा ने की। अध्यक्ष सुशीला शर्मा ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय में महिलाओं को हर क्षेत्र में मजबूत रहकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब नारी आगे बढ़ेगी, तभी समाज मजबूत होगा।
मुख्य वक्ता डॉ. रेखा जोशी ने ‘कुटुंब प्रबोधन’ विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि भजन, भोजन, भ्रमण, संवाद और बैठक ये पांचों इकाइयां परिवार को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अंत में, विद्यामंदिर की वरिष्ठ आचार्या रंजू मिश्रा ने विद्यामंदिर परिवार की ओर से उपस्थित सभी मातृ शक्ति का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2009257


