प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में सीकर जिले के 60 सदस्यों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
राजस्थान की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र : चीफ नेशनल कमिश्नर
सीकर : भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में 9 से 13 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ के बालोद में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में सीकर जिले से 60 सदस्यीय दल ने भाग लेकर राजस्थान का गौरव बढ़ाया। इस जंबूरी में सीकर जिले एवं जयपुर संभाग के दल प्रभारी के रूप में बसंत कुमार लाटा, सीओ स्काउट जिला मुख्यालय सीकर ने नेतृत्व किया।
सीकर जिले के सदस्यों ने शिविर कला, कैंप फायर नृत्य, मार्च पास्ट (रोवर–रेंजर), कलर पार्टी, स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, प्रदर्शनी, एथेनिक शो, गणगौर व श्याम बाबा की झांकी, बिना बर्तन के भोजन निर्माण जैसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान को एक ग्रेड दिलाया। राजस्थान की प्रदर्शनी को जंबूरी के दौरान करीब 7000 दर्शकों ने देखा।

प्रदर्शनी को देखकर विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय स्तर के अधिकारियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रदर्शनी के अंतिम दिन भारत स्काउट गाइड के चीफ नेशनल कमिश्नर डॉ. के.के. खंडेलवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि राजस्थान की यह प्रदर्शनी अत्यंत उत्कृष्ट है और इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। उन्होंने प्रदर्शनी प्रभारी बसंत कुमार लाटा एवं पूरी टीम को बधाई दी।

जंबूरी के दौरान स्थानीय संघ सीकर के सचिव देवी लाल जाट, मोहनलाल सुखाड़िया, कुंदन कुलदीप, सुशील कुमार कुमावत, निर्मला माथुर, नंदिरा परवीन सहित विवेकानंद स्कूल डांसरोली, मरुधर ओपन रोवर क्रू जिला मुख्यालय सीकर, जगन्नाथ ओपन रोवर क्रू अजीतगढ़, खाटू नरेश ओपन रोवर क्रू सीकर, राजकीय कन्या महाविद्यालय सीकर, एनीबेसेंट ओपन रेंजर टीम सीकर, ग्रामीण महिला पीजी कॉलेज शिवसिंहपुरा, तेजा ओपन रेंजर टीम श्रीमाधोपुर एवं एसकेपी राजकीय महाविद्यालय नीमकाथाना के सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
ग्रेड एवं उपलब्धियां
प्रदर्शनी : सुपर ग्रेड, एथेनिक शो : ए ग्रेड, कैंप फायर (रोवर) : ए ग्रेड, कलर पार्टी : ए ग्रेड, शिविर कला : ए ग्रेड, फूड प्लाजा : ए ग्रेड, मार्च पास्ट स्काउट : ए ग्रेड, मार्च पास्ट गाइड : ए ग्रेड, राजस्थान डे : सुपर प्रदर्शन
इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिदिन प्रार्थना एवं झंडा गीत गायन में सुपर प्रदर्शन किया गया। उद्घाटन एवं समापन समारोह में रोवर जयपुर मंडल द्वारा प्रस्तुत नृत्य, तथा समापन समारोह में श्याम बाबा व गणगौर की झांकी ने विशेष आकर्षण बटोरा।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2009307


