ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने कच्ची बस्तियों में बांटी खाद्य सामग्री:मौनी अमावस्या पर दिया समरसता और सहयोग का संदेश
ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने कच्ची बस्तियों में बांटी खाद्य सामग्री:मौनी अमावस्या पर दिया समरसता और सहयोग का संदेश
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने मौनी अमावस्या के अवसर पर कच्ची बस्तियों में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहयोग और समरसता का संदेश पहुंचाना था।
ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष जोशी, प्रकाश पासोरिया, गिरधारी लाल जाजोदिया, विक्रम तंवर और अध्यापक राजेश बियाणी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ। ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सामग्री वितरित की। इसके अतिरिक्त, गर्म जलेबी का नाश्ता, बिस्किट और गर्म जुराबें जैसी उपयोगी वस्तुएं भी प्रदान की गईं।
ट्रस्ट के प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट समाज में समरसता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने मौनी अमावस्या के अवसर पर नागरिकों से दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, रामपाल कुमावत, पवन कस्वा, महेश कुमावत, महेंद्र घासोलिया, मनीष कुमावत, पिंकी कुमावत सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कच्ची बस्तियों के जरूरतमंद नागरिकों की भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2009493


