अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार:बुहाना पुलिस ने झारोड़ा-ढाकामांडी मार्ग पर की कार्रवाई
अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार:बुहाना पुलिस ने झारोड़ा-ढाकामांडी मार्ग पर की कार्रवाई
बुहाना : बुहाना थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध शराब जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है।
थानाधिकारी बिमला बुडानिया (पुनि.) के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम झारोड़ा से ढाकामांडी जाने वाले रास्ते पर दबिश दी। इस दौरान, कृष्ण कुमार पुत्र रामजीलाल (उम्र 23 वर्ष, निवासी ईस्माईलपुर झारोड़ा, पुलिस थाना बुहाना) को अवैध देसी शराब ले जाते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी से अवैध देसी शराब जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। कार्रवाई में थानाधिकारी बिमला बुडानिया, हैड कांस्टेबल संजय कुमार, हैड कांस्टेबल हंसराज, कांस्टेबल सोमवीर और कांस्टेबल होशियार सिंह शामिल थे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2000011


