[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में प्रगतिशील प्रजापति समाज की बैठक: नववर्ष स्नेह मिलन व पोष बड़ा महोत्सव आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में प्रगतिशील प्रजापति समाज की बैठक: नववर्ष स्नेह मिलन व पोष बड़ा महोत्सव आयोजित

खेतड़ी में प्रगतिशील प्रजापति समाज की बैठक: नववर्ष स्नेह मिलन व पोष बड़ा महोत्सव आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी में प्रगतिशील प्रजापति समाज की बैठक रविवार को प्रगतिशील प्रजापति छात्रावास में संस्था अध्यक्ष रामावतार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान नववर्ष स्नेह मिलन समारोह एवं पोष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सभी आगंतुकों को पोष बड़ा का प्रसाद वितरित किया गया।

संस्था अध्यक्ष रामावतार वर्मा ने समाज बंधुओं के समक्ष संस्था का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक को संबोधित करते हुए राजेश कुमावत ने कहा कि समाज को एकजुट होकर समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करना होगा और संगठित प्रयासों से समाज को नई दिशा देनी होगी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ना जरूरी है, ताकि समाज को स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध बनाया जा सके। सभी समाज बंधुओं ने एकजुट होकर समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सुभाष कुमावत ने सभी समाज बंधुओं का आभार जताया। इस अवसर पर अशोक कुमावत शिमला, हिम्मत सिंह, धर्मपाल कुमावत, राजेश कुमावत, गजानंद नंगली, कृष्ण कुमार वर्मा, सुनीता वर्मा, राकेश वर्मा, प्रकाश कुमावत बबाई, महेश पॉपुलर, इंद्रपाल वर्मा, दिनेश कुमार, मनजीत, मूलचंद कुमावत सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin