देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
चौमू : चौमू प्रकरण को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) द्वारा गठित उच्चस्तरीय जांच समिति गुरुवार को चौमू पहुंची। समिति ने घटना स्थल कलिंदर मस्जिद पहुंचकर मौका-मुआयना किया और पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी पीड़ा को सुना।
जांच समिति ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही सर्वसमाज के लोगों, दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत कर वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास किया। इस दौरान आमजन में पुलिस-प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश और अविश्वास देखने को मिला। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्दोष नागरिकों के साथ मारपीट की गई और कई बेगुनाह लोगों को झूठे मामलों में फंसाया गया।
जांच दल में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम. डी. चोपदार, फुलेरा विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्याधर चौधरी, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह राठौड़, चौमू विधायक शिखा मील बराला, पीसीसी प्रवक्ता राजेंद्र आर्य, वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पैनल, अल्पसंख्यक विभाग ग्रामीण ईस्ट के जिला अध्यक्ष सिराज अहमद, ग्रामीण वेस्ट के जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष आमिर शेखावाटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समिति ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष, तथ्यात्मक और विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र ही माननीय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंपी जाएगी, ताकि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई की जा सके।
कांग्रेस पार्टी ने दो टूक कहा कि लोकतंत्र में भय, दमन और पक्षपात के लिए कोई स्थान नहीं है। निर्दोष नागरिकों पर हुए अत्याचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us