एसएफआई मोदीसन कॉलेज में SFI का सम्मेलन:रंजना खीचड़ सचिव, गुलाम अली अध्यक्ष; 25 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन
एसएफआई मोदीसन कॉलेज में SFI का सम्मेलन:रंजना खीचड़ सचिव, गुलाम अली अध्यक्ष; 25 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : फतेहपुर में एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने मोदीसन राजकीय कॉलेज में बुधवार को एक सम्मेलन संपन्न हुआ। इस दौरान 25 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रंजना खीचड़ को सचिव और गुलाम अली को अध्यक्ष चुना गया।
सम्मेलन का उद्घाटन नौजवान सभा तहसील अध्यक्ष रामप्रताप पूनिया ने किया। उन्होंने जनवादी आंदोलनों में शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और एसएफआई के संघर्षों पर प्रकाश डाला। रामगढ़ कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुमेर बुडानिया ने एसएफआई के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य वक्ता एसएफआई जिला सचिव राकेश मुवाल ने संगठन की कार्यप्रणाली और नीतियों को समझाया। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में सार्वजनिक शिक्षा को बचाने के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को लामबंद कर संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सम्मेलन को तहसील अध्यक्ष आदिल, सचिव बीजू चाचिवाद और पूर्व इकाई अध्यक्ष अफराज आसास ने भी संबोधित किया। अंत में, 25 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ, जिसमें 9 सदस्यीय सचिव मंडल का भी गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में रंजना खीचड़ को सचिव, गुलाम अली को अध्यक्ष, शाहिद अली, शिव पारीक और रेहान को उपाध्यक्ष चुना गया। भावना, जया और सानिया सह-सचिव बनीं, जबकि फैसल को सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुलाम अली ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए सम्मेलन के समापन की घोषणा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047433


