रानोली पुलिस ने 5 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा:दुकान में मारपीट और लूटपाट के मामले में था फरार
रानोली पुलिस ने 5 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा:दुकान में मारपीट और लूटपाट के मामले में था फरार
रानोली : रानोली थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दुकान में घुसकर मारपीट करने, लूटपाट करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप हैं। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 12 जून 2024 की है। परिवादी विकास मीणा, निवासी गोरियापुर (थाना खाटूश्यामजी), ने रानोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी किराना दुकान ग्राम गोठड़ा में है। शिकायत में बताया गया कि घटना वाले दिन शाम करीब 7:30 बजे आरोपी विकास गुर्जर, निवासी निमेड़ा (खंडेला), अपने तीन अन्य साथियों के साथ एक गाड़ी में दुकान पर पहुंचा।
आरोप है कि दुकान पर पहुंचते ही आरोपियों ने विकास मीणा के साथ मारपीट शुरू कर दी और दुकान में तोड़फोड़ की। इस दौरान उन्होंने दुकान से लगभग 20 हजार रुपये नकद और विकास मीणा के गले से सोने की चेन लूट ली। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे विकास मीणा के सिर में चोट आई।
इस संबंध में रानोली थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण संख्या 126/24 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी और लगातार दबिशें दीं।
पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी विकास गुर्जर (पुत्र गुरुकल्याण गुर्जर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ढाणी कोरड़ा, थाना सदर नीमकाथाना, जिला सीकर) को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता चल सके। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने दोहराया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आरोपी की गिरफ्तारी में DST टीम के कॉन्स्टेबल सुभाष की अहम भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047433


