[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में फोटोग्राफी महंगी: 13 साल बाद नई दर सूची लागू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में फोटोग्राफी महंगी: 13 साल बाद नई दर सूची लागू

नवलगढ़ में फोटोग्राफी महंगी: 13 साल बाद नई दर सूची लागू

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : शहर के हनुमानगढ़ बालाजी मंदिर में नवलगढ़ फोटोग्राफर्स समिति की नई सेवा दर सूची का विमोचन एवं वितरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नवलगढ़ के प्रमुख फोटोग्राफर्स मौजूद रहे। पिछले दिनों बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए तेरह वर्षों बाद नवलगढ़ फोटोग्राफर समिति ने अपनी सेवा दर सूची में बदलाव करने का निर्णय किया था जिसके फलस्वरूप समिति ने नई सेवा दर सूची तैयार की। जिसका विमोचन एवं वितरण हनुमानगढ़ बालाजी मंदिर में किया गया।

समिति के अध्यक्ष सुनील सैनी ने बताया की बहुत लंबे समय से फोटोग्राफी का कार्य पुरानी दरों पर ही किया जा रहा था लेकिन तेरह वर्षों में बढ़ी हुई महंगाई के अनुरूप परिवर्तन करके नई सेवा दर सूची जारी की गई है। जिसके अनुसार अब आगे कार्य किया जाएगा सभी ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हुए वाजिब और समिति द्वारा निर्धारित दरों पर कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, पवन सैनी, मुरली मनोहर चौबदार, राजेश नायक, पंकज शर्मा, सचिन सैनी, सुरेश सैनी, अशोक कुमार, दिनेश सोनी, जितेंद्र शर्मा, भंवरलाल सैनी, राजेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles