चूरू में महिला कॉन्स्टेबल से गैंगरेप:ड्यूटी के बहाने होटल ले गए, पूर्व थानाधिकारी सहित 4 पुलिसकर्मियों पर आरोप
चूरू में महिला कॉन्स्टेबल से गैंगरेप:ड्यूटी के बहाने होटल ले गए, पूर्व थानाधिकारी सहित 4 पुलिसकर्मियों पर आरोप
चूरू : चूरू में महिला कॉन्स्टेबल ने तत्कालीन सिद्धमुख थानाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने 2017 से 2025 तक उसे डरा-धमकाकर और नशीला पदार्थ पिलाकर रेप के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
आंतरिक जांच में आरोपों की पुष्टि
महिला कॉन्स्टेबल ने दो सप्ताह पहले जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव को एक परिवाद सौंपा था। एसपी के निर्देश पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की आंतरिक जांच की। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद बुधवार को सिद्धमुख थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
पीड़िता ने बताया- 2017 में उसकी ड्यूटी सरदारशहर में थी। जहां बीकानेर से बिजली विभाग की टीम कार्रवाई के लिए आई थी। बिजली विभाग की टीम के साथ ही विक्की नाम का युवक आया था। इसी दौरान विक्की से उसकी बातचीत शुरू हो गई। उसे लगा कि वो बिजली विभाग में है, लेकिन विक्की बिजली विभाग में नहीं था।
होटल ले गए और रेप किया
उस दिन तो उसके साथ कुछ नहीं हुआ, लेकिन बाद में फिर एक बार टीम आई। उस दिन उसकी जगह किसी और महिला कॉन्स्टेबल की ड्यूटी थी। तभी आरोपियों में से एक कॉन्स्टेबल ने उसे फोन कर कहा कि उसकी ड्यूटी है। ड्यूटी के लिए तड़के 3.30 बजे वो थाने पहुंच गई। जहां से विक्की और कॉन्स्टेबल उसे एक होटल ले गए और नशीला पदार्थ पिलाकर उससे रेप किया।
महिला कॉन्स्टेबल का दावा है कि उसके साथ लंबे समय तक अपने ही विभाग के कर्मियों द्वारा शोषण किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
मामले में चूरू एसपी जय यादव ने बताया, “मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता सात वर्ष पुराने घटनाक्रम में अब शिकायत लेकर सामने आई है। वो दो महीने से गैरहाजिरी और आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोपों के चलते निलंबित भी है। ऐसे में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।”
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035687
